मंगलवार, 2 जून 2020

नाग पंचमी

नाग पंचमी 

नागपंचमी पूजा विधि : ऐसे करें पूजन, बहुत काम की बातें हैं ये...

नाग पंचमी के दिन घर के सभी दरवाजों पर खड़िया (पाण्डु/सफेदे) से छोटी-छोटी चौकोर जगह की पुताई की जाती है और कोयले को दूध में घिसकर मुख्‍यत दरवारों बाहर दोनों तरफ, मंदिर के दरवाजे पर और रसोई में नाग देवता के चिन्ह बनाए जाते हैं।

आजकल यह फोटो बाजारों में मिलते हैं, जिन्‍हें आप इस्‍तेमाल कर सकते हैं, नागों की पूजा मीठी सेंवई खीर से की जाती हैं और इस दिन नागों को दूध पिलाने की परंपरा है, जिसके लिए खेतों में या किसी ऐसे स्‍थान पर जहां सर्प होने की संभावना हो वहां एक कटोरी में दूध रखा जाता है।
 
सबसे पहले प्रात: घर की सफाई कर स्नान कर लें।

इसके बाद प्रसाद के लिए सेवई और चावल बना लें।

इसके बाद एक लकड़ी के तख्त पर नया कपड़ा बिछाकर उस पर नागदेवता की मूर्ति या तस्वीर रख दें।

फिर जल, सुगंधित फूल, चंदन से अर्ध्य दें। नाग प्रतिमा का दूध, दही, घृ्त, मधु ओर शर्कर का पंचामृत बनाकर स्नान कराएं।

प्रतिमा पर चंदन, गंध से युक्त जल अर्पित करें।

वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, हरिद्रा, चूर्ण, कुमकुम, सिंदूर, बेलपत्र, आभूषण और पुष्प माला, सौभाग्य द्र्व्य, धूप दीप, नैवेद्य, ऋतु फल, तांबूल चढ़ाएं। आरती करें। अगर काल सर्पदोष है तो इस मंत्र का जाप करें: 
 
 ॐ कुरुकुल्ये हुं फट स्वाहा
 
पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी है और भगवान शिव जी भी सर्प माला को पहने रहते हैं इसलिये सर्प को देवता के रूप में पूजा जाता है।

भारत में नागों की पूजा करने का एक वैज्ञानिक कारण भी है, खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहे आदि जीवों का सर्प नष्‍ट कर देता है, जिससे किसानों की फसल सुरक्षित रहती है।
 
एक सर्प ने भाई बनकर अपनी बहन की सुरक्षा की थी और भाई का फर्ज निभाया था, इसलिए इस दिन महिलाएं नागों को दूध पिलाती हैं और उसमें प्रार्थना करती हैं उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा करें।
सर्प ही धन की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं और इन्हें गुप्त, छुपे और गड़े धन की रक्षा करने वाला माना जाता है। नाग, मां लक्ष्मी की रक्षा करते हैं। जो हमारे धन की रक्षा में हमेशा तत्पर रहते हैं इसलिए धन-संपदा व समृद्धि की प्राप्ति के लिए नाग पंचमी मनाई जाती है।
 
इस दिन श्रीया, नाग और ब्रह्म अर्थात शिवलिंग स्वरुप की आराधना से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और साधक को धनलक्ष्मी का आशिर्वाद मिलता है।
 
288 कालसर्प योग होते हैं कुंडली में, इसलिए हर किसी के लिए जरूरी है नागपंचमी पूजन...
 
यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष, अंगारक दोष, चांडाल दोष एवं ग्रहण दोष अथवा पितृ दोष है और उसके कारण आपके जीवन के कई कामों में विघ्न आ रहा है तो नाग पंचमी का दिन इन सब दोषों की शांति के लिए बेहद फलदायी होता है। राहू के जन्म नक्षत्र ‘भरणी’ के देवता काल हैं एवं केतु के जन्म नक्षत्र ‘अश्लेषा’ के देवता सर्प हैं।
 
अतः राहू-केतु के जन्म नक्षत्र देवताओं के नामों को जोड़कर कालसर्प योग कहा जाता है। राशि चक्र में 12 राशियां हैं, जन्म पत्रिका में 12 भाव हैं एवं 12 लग्न हैं। इस तरह कुल 144+144 = 288 कालसर्प योग घटित होते हैं।
 
5 अगस्त 2019 यानी नाग पंचमी के दिन कालसर्प योग/दोष, अंगारक दोष, चाण्डाल दोष या ग्रहण दोष अथवा पितृदोष आदि की शांति कराकर विघ्नों को दूर किया जा सकता है।
 
जानिए कैसे करें शांति विधान पूजन
 
प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा के स्थान पर कुश का आसन स्थापित करके सर्व प्रथम हाथ में जल लेकर अपने ऊपर व पूजन सामग्री पर छिड़कें, फिर संकल्प लेकर कि मैं कालसर्प दोष शांति हेतु यह पूजा कर रहा हूं।
 
अतः मेरे सभी कष्टों का निवारण कर मुझे कालसर्प दोष (पितृदोष/अंगारक दोष/चाण्डाल दोष/ग्रहण दोष) से मुक्त करें। तत्पश्चात् अपने सामने चौकी पर एक कलश स्थापित कर पूजा आरंभ करें। कलश पर एक पात्र में नाग-नागिन यंत्र एवं कालसर्प यंत्र स्थापित करें, साथ ही कलश पर तीन तांबे के सिक्के एवं तीन कौड़ियां सर्प-सर्पनी के जोड़े के साथ रखें। उस पर केसर का तिलक लगाएं अक्षत चढ़ाएं, पुष्प चढ़ाएं तथा काले तिल, चावल व उड़द को पकाकर शक्कर मिश्रित कर उसका भोग लगाएं, फिर घी का दीपक जला कर निम्न मंत्र का उच्चारण करें।
 
ॐ नमोस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवीमनु।
ये अंतरिक्षे ये दिवितेभ्यः सर्पेभ्यो नमः स्वाहा।।
 
राहु का मंत्र- ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।
 
इसके बाद सर्वप्रथम गणपति जी का पूजन करें, नवग्रह पूजन करें, कलश पर रखी समस्त नाग-नागिन की प्रतिमा का पूजन करें व रूद्राक्ष माला से उपरोक्त कालसर्प शांति मंत्र अथवा राहू के मंत्र का उच्चारण एक माला जाप करें। उसके पश्चात् कलश में रखा जल शिवलिंग पर किसी मंदिर में चढ़ा दें, प्रसाद नंदी (बैल) को खिला दें, दान-दक्षिणा व नये वस्त्र ब्राह्मणों को दान करें। कालसर्प दोष वाले जातक को इस दिन व्रत अवश्य करना चाहिए।
 
अग्नि पुराण में लगभग 80 प्रकार के नाग कुलों का वर्णन मिलता है, जिसमें अनन्त, वासुकी, पदम, महापद्म, तक्षक, कुलिक, कर्कोटक और शंखपाल यह प्रमुख माने गए हैं। स्कन्दपुराण, भविष्यपुराण तथा कर्मपुराण में भी इनका उल्लेख मिलता है।

श्री हनुमान चालीसा

गरुड़ पुराण की बस 1 बात ध्यान में रख ली तो धन बरसेगा, सौभाग्य चमकेगा

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही है, जानिए 11 संकेत

जो लोग अकेले रहने का दम रखते हैं, ये 9 गुण केवल उन्हीं में हो सकते हैं

कब्ज का अचूक इलाज हैं यह 10 घरेलू उपाय

budh ka rashi parivartan : मिथुन राशि में बुध, क्या आपके लिए है शुभ?

गंगा दशहरा 2020 : पुराणों के अनुसार जानें Ganga स्नान विधि, दान का महत्व एवं स्तोत्र

आपके घर कब होगा धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन, जानिए स्वप्न फल से

Ganga Dussehra 2020: गंगा दशहरा पर्व शुभ मुहूर्त,महत्व,मंत्र और कथा

mercury : बुध ने कर लिया है राशि परिवर्तन,किन राशि वालों के जीवन पर हो रहा है असर

Ganga Chalisa : गंगा दशहरा पर पढ़ें श्री गंगा चालीसा- 'जय जग जननि अघ खानी'

Ganga Dussehra 2020 : सहनशील, क्षमाशील और मधुर बनिए, यही सीख देती हैं मां गंगा

Shri Krishna 30 May Episode 28 : बरसाने और गोकुल के बीच जमकर हुई होली और चढ़ा राधा का ऋण

रविवार, 31 मई 2020 : आज इन 3 राशि वालों के लिए होगा रोमांस का समय

31 मई 2020 : आपका जन्मदिन

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

कारोना का संकट और हम



कोरोना का संकट और  हम

 सुबह उठने से लेकर रात में सोने जाते समय तक और रात में सपने में भी आम आदमी आज एक ऐसे तनाव ,परेशानी ,चिंता और किंकर्तव्यविमूढ़ता में  जी रहा है जिसकी परिकल्पना पहले कभी नहीं थी और आज हालात ऐसे दिख रहे हैं कि निकट भविष्य में जल्दी इन समस्याओं से मुक्ति कदापि संभव नहीं है । सुबह जैसे ही नींद खुलती है तो एक ओर प्रदूषण मुक्त वातावरण में वासंती हवाएं मदमस्त करती हैं और कोयल की मधुर आवाज हमें अपनी ओर आकर्षित करती है तो दूसरी ओर सब्जी और ठेले वाले की अपने अपने सामान लेने / खरीदने की पुकार और दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों के माध्यम से सावधान करती हिदायत करती हुई विभिन्न प्रकार की खबरें और विज्ञापनों के प्रचार से भावुक मन बहुत कुछ सोचने के लिए विवश हो जाता है । उसी समय बगल की रहने वाली गरीब परिवार की एक बुढ़िया की दीन आवाज हमें अपनी  ओर आकर्षित करती है और वह किंचित कुछ रुपयों की  याचना करती है । मैं कुछ आश्वासन भरे शब्दों के साथ  उसे  यह कह कर  विदा करता हूं  कि मैं उसकी मदद  अवश्य  करूंगा । इस संबंध में मैं जब घर में  कुछ चर्चा करता हूं तो  सभी सहायता के लिए  तत्पर दिखते हैं । किंतु सच्चाई यह है कि मेरे पास भी  बहुत अधिक पैसे नहीं हैं और दो महीने से वेतन नहीं मिले हैं पर मुझे यह लगता है कि जरूरतमंदों की मदद अवश्य की जानी चाहिए । हमारी अंतरात्मा भी यही पुकार पुकार कर कह रही है कि हमें इस पुनीत कार्य में पीछे नहीं रहना चाहिए । तीन-चार दिन पूर्व एक दिव्यांग निर्धन बेरोजगार पड़ोसी मित्र का भी फोन आया था जिसमें उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर मदद करने का आग्रह किया था । हालांकि 1000 -2000 रुपए किसी की मदद कर देने से मुझ पर आर्थिक बोझ बिल्कुल भी ना होगा । किंतु मुझे ऐसा लगता है कि करोना वायरस की वजह से लाक डाउन का समय अधिक बढ़ाया जाएगा तब निर्धन गरीब लाचार और रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोगों की क्या हालत होगी और वे आखिर किस से मदद की चाहना करेंगे ? उधर हर एक आम आदमी अपनी-अपनी समस्याओं से परेशान है । बाजार में केवल खाद्य वस्तुएं सब्जी और फल वगैरह  मिल रहे हैं ।  दवाओं की दुकानें खुली हैं और लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए आ- जा रहे हैं। प्रश्न यह उठता है कि यदि आर्थिक रूप से लाचार और कमजोर वर्ग के लोग जिन्हें दवाओं और खाद्य वस्तुओं की जरूरत आ पड़ेगी तो वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कैसे करेंगे ? कल एक बालक  चिंतित होकर यह कह रहा था कि लॉक डाउन की तिथि आगे बढ़ने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। समाचारों के अवलोकन और लोगों से कोरोनावायरस से उत्पन्न मौजूदा हालात  को देखते हुए मेरा भी मन डगमगाने लगा कि हो ना हो भूखमरी की स्थिति आ सकती है। हालांकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की  पैनी सूझ-बूझ से अवश्य मौजूदा हालात पर काबू पाया जा सकेगा । यह जानते हुए भी कि यह स्थिति उन गरीब और निम्न मध्यवर्गीय परिवारों के लिए विशेष दुखद है जिनके रोजगार धंधे बंद पड़े हैं और वह केवल अपनी जमा पूंजी में से ही अपने परिवार का गुजर-बसर करेंगे और आगे अपने रोजगार को चलाने के लिए अनेक तरह के संकट का सामना करना पड़ेगा। आज की परिस्थितियां हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित कर रही हैं कि हमारे जो कर्तव्य हैं तथा अपने अपने स्तर से यदि कुछ किया जा सकता है तो हमें कदापि पीछे नहीं रहना चाहिए।
मनुष्य होने के नाते हमारे अपने कुछ कर्तव्य होते हैं और वह कर्तव्य है मानव जाति की सेवा में समर्पण के साथ आगे आकर कार्य करना। और यह कार्य आज हमारे चारों ओर विभिन्न स्तर के सामाजिक सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं कर रहे हैं और उनसे जुड़े हुए गणमान्य बुद्धिजीवी लोग इस कार्य में अपना हाथ बंटाते रहे हैं।आज यह  स्थिति है कि आज पूरे मोहल्ले में जो फल और सब्जियां बेचने वाले लोग है वे अपनी जान को जोखिम में डालकर फल और सब्जियां बेच रहे हैं तथा लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। फिर भी हमारे समाज का एक और तबका गरीबी की मार से जूझ रहा है जो व्यक्ति छोटे-छोटे उद्योग धंधों में लगे हुए और जो प्रतिदिन दूसरे दूसरे जगहों पर जाकर मेहनत मजदूरी करते हैं उनको काम नहीं मिल रहा है और वे हताश निराश होकर 2 जून की रोटी खाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पटना के विभिन्न क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग पर्याप्त साधन और सुविधा के अभाव में भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं उनके समक्ष एक और बीमारी है तो दूसरी ओर भोजन के सामग्री का भाव है उनके आसपास रहने के जो जगह हैं वहां भी गंदगी और दुर्गंध है और यही कारण है कि साफ सफाई के अभाव में उनकी जिंदगी खतरे में पड़ी हुई है। अशिक्षित होने की वजह से उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान भी नहीं है हल्का हुए कभी-कभी एक जगह इकट्ठे दिखलाई पड़ते हैं। थाना के स्थानीय पुलिस बल उनके लिए आटा चावल दाल तथा आलू की व्यवस्था तो कर रही है किंतु वह सामान पर्याप्त नहीं कहा जा सकता है क्योंकि उनके पास पर्याप्त मात्रा में वस्त्र नहीं हैं पहने के कपड़े नहीं है खाने के लिए पौष्टिक भोजन नहीं है बीमार बच्चों और महिलाओं के लिए दवाई नहीं है और सबसे बड़ी बात क्या है कि उनमें जागरूकता का अभाव दिखलाई पड़ता है।

 ऐसे लोगों के पास शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है फलतः इन्हें कभी कभार प्यासे भी रहना पड़ता है। साबुन और सर्फ के अभाव में के कपड़े और शरीर गंदे दिखलाई पड़ते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान नहीं होने से यह ना केवल अपने लिए खतरा पैदा कर रहे हैं बल्कि यह दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। यद्यपि  मध्यवर्गीय  लोग अपनी जमा पूंजी से खाने-पीने का खर्चा निकाल रहे हैं किंतु जो सबसे निचला तबका है जो निम्न वर्गीय है तथा सड़कों के किनारे आवास बनाकर रहता है । इस समूह में कुछ ठेला चलाते हैं कुछ रिक्शा चलाते हैं कुछ टेंपो चलाते हैं और कुछ जानवर भी पालते हैं ऐसे लोगों के समक्ष जागरूकता पैदा करनी होगी ताकि कोरोना वायरस यहां वहां अधिक मात्रा में अपना फैलाव नहीं कर सके। मेरा ख्याल है कि इसके लिए स्थानीय शिक्षकों को इस काम में लगाया जा सकता है। शिक्षक यह काम पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कर सकते हैं और उनकी बताई गई बातों का ऐसे निर्धन अशिक्षित गरीब लोगों का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी या गैर सरकारी शिक्षक चूँकि अभी विद्यालय बंद है , इस अवधि में हमारे शिक्षक समाज के अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ कर पर्याप्त जागरूकता का कार्य कर सकते हैं तथा उनके प्रेरणा और प्रबल प्रोत्साहन के बल पर समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग कोरोना वायरस से अपने आप को बचाने में ना केवल सफल होंगे बल्कि उनके इस परोपकार पूर्ण पावन कार्य से  लोगों में जो तनाव, भय, भ्रम, संत्रास और किंकर्तव्यविमूढ़ता  की जो स्थिति है उस पर काबू पाया जा सकता है। दूसरा दुखद पहलू यह है कि आज बिहार के नियोजित शिक्षक हड़ताल पर चल रहे हैं जिस वजह से उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है । अब तक प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि पूरे बिहार में बयालीस नियोजित शिक्षक अपनी जान गवां चुके हैं और दर्जनों गंभीर बीमारियों के शिकार बने बैठे हैं। आज जबकि इस संकट की घड़ी में चारों ओर कोरोना वायरस की वजह से लोकडाउन की स्थिति है तथा विषम परिस्थितियां पैदा हो गई हैं तो ऐसे समय में सरकार का यह दायित्व बनता है कि वे शिक्षकों को हड़ताल समाप्त करने के लिए शिक्षक संगठनों को वार्तालाप के लिए आमंत्रित करें और शिक्षक समुदाय को निराशा और हताशा से बचाने के लिए सहयोग करें।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया में  करोना वायरस की वजह से भयावह स्थिति पैदा हो गई है जिससे निकट भविष्य में उबर पाना किसी भी व्यक्ति के लिए संभव नहीं लगता है। उधर भारत सरकार विभिन्न राज्यों में बंद को लेकर विभिन्न मुख्यमंत्रियों से सलाह मशविरा कर रहे हैं और जाहिर है कि लोक डाउन का समय और बढ़ाया जाएगा क्योंकि यदि शीघ्र इस पर विचार विमर्श नहीं किया जाएगा तो समाज में गुजर-बसर कर रहे विभिन्न तबके के लोगों को विभिन्न तरह के खतरनाक परिस्थितियों से रूबरू होना पड़ सकता है और उसकी भरपाई निकट भविष्य में बिल्कुल ही संभव नहीं होगी।

हम यह जानते हैं कि भारत गांवों का देश है और भारत की अधिकांश जनता गांव में निवास करती है। 70 से 75% जनता रोज कमाने और खाने वाले हैं वे रोजाना मेहनत मजदूरी करते हैं तथा उनके पास जमा पूंजी बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा खेती करने वाले किसानों की स्थितियां भी काफी दुखद और चिंता पैदा करने वाली हैं क्योंकि वह पहले ही अपनी अपनी खेती बैंक से या सरकार से या अपने पड़ोसियों से कर्ज लेकर करते रहे हैं। इसी पैसे से उनके घरों में शादी विवाह और बच्चे या बड़ों के बीमार पड़ने पर देखभाल भी करना पड़ता है बच्चों की पढ़ाई भी इसी पैसे से होती है इसके अलावा कई तरह के पारिवारिक और सामाजिक दायित्व  हैं जिसके लिए पैसे बचा कर रखना पड़ता है। इन दिनों जबकि कोरोना वायरस  की भयावहता की गम्भीर स्थिति दिखाई पड़ रही है। ऐसे समय में केवल सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा आटा, चावल, दाल, तेल, आलू तथा दवाओं के द्वारा सहायता पहुंचाने मात्र से उनके जीवन से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं और जीवन की आवश्यकताओ  को कदापि पूरा नहीं किया जा सकता है; क्योंकि उनके समक्ष अभी भी भविष्य को लेकर ऊहापोह की  स्थिति है। अनागत और  अनिर्णीत आने वाले भविष्य के दुखों के पहाड़ का साया उनके समक्ष लहराता हुआ दिख रहा है। इसके अलावे गांव और शहर में काफी मात्रा में झुग्गी- झोपड़ी में रहनेवाले लोग दिन रात मेहनत मजदूरी करके अपना -अपना गुजर-बसर करते हैं । ऐसे लोगों के समक्ष भी खाने-पीने की समस्या आ गई है और दूसरी ओर इनके समक्ष तो ऐसे भी समस्याओं की बाढ़ मौजूद थी क्योंकि सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं केवल नाम मात्र के लिए ही राहत कार्य मुहैया कराते
रहे हैं क्योंकि जितनी मात्रा में उन्हें भोजन और पानी की जरूरत है उतनी सरकार की ओर से अथवा सामाजिक संस्थाओं की ओर से कदापि उपलब्ध नहीं कराई जाती है। 

यहाँ लोग असीमित रूप  से  गरीब है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में साधन नहीं है ।  सच तो यह है कि  उतनी मात्रा में राहत सामग्री का उपलब्ध कराया जाना सरकार के लिए बिल्कुल ही असंभव प्रतीत होता है। इसके अलावा दूसरी ओर  सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि सोशल डिस्टेंस में अपनाए जाने से हम कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ेंगे और उस पर हम अपनी विजय हासिल करेंगे । किंतु समाज का दुखद पहलू यह है कि हम एक दूसरे से बिल्कुल ही कटे हुए हैं। हम ना तो एक दूसरे की मदद कर रहे हैं ना तो एक दूसरे को सुझाव और सलाह के द्वारा करोना से बचने के लिए किसी तरह से प्रेरित ही कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर  प्रचलित वीडियो, व्हाट्सएप,फेसबुक एवं अन्य साधनों  पर यह दिखाया जा रहा है कि पुलिस जनता के साथ बर्बरता के साथ पेश आ रही है। वह लाठी-डंडों से आंख मूंदकर पीटना शुरू कर दे रही है और वह यह नहीं देख पाती है कि कोई भी व्यक्ति यदि बाहर सड़कों पर निकला है तो इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है? उसकी कौन सी जरूरतें ऐसी आन पड़ी थी कि उसे लॉकडाउन तोड़कर बाहर सड़कों पर आना पड़ गया है?

 इस संदर्भ में यह बात भी कहना जरूरी जान पड़ता है कि जो भी पुलिस सड़कों पर सुरक्षा के लिए घूम रहे हैं उन्हें यह चाहिए कि वे जरूरतमंदों की आगे बढ़कर मदद करें। ऐसा भी देखने में आ रहा है कि कुछ लोग खाने-पीने की वस्तुएं लाने जा रहे हैं। दवाइयां लाने जा रहे हैं, अपने घर परिवार के सदस्यों से मिलने जा रहे हैं जो कहीं किसी स्थान पर भटके हुए रुके हुए अपने परिजनों की प्रतीक्षा में उनकी बाट जोह रहे हैं। इसके अलावा इन  राहत कार्य के साथ-साथ आज मोबाइल के रिचार्ज करने का भी संकट आ गया है। जगह-जगह दुकानें बंद हैं और हरेक लोगों के पास अपना नेट बैंकिंग के माध्यम से उनका नाम गूगल पे या पेटीएम या  भीम एप या तेज ऐप या किसी अन्य तरह  की सुविधाएं  ही  नहीं हैं जिसके माध्यम से वे  अपने -अपने मोबाइल को रिचार्ज कर सकें।  इसके अलावा यह भी सरकार को ध्यान देना चाहिए कि मोबाइल की हर एक दुकान भी खोल कर रखें ताकि लोग अपने लिए नया मोबाइल ले सकें या खराब हो गया मोबाइल की मरम्मत भली-भांति पूर्वक करा सकें या अपना मोबाइल चार्जर या मोबाइल बैटरी या मोबाइल में पैसे भरवा सकें। सरकार को तो ऐसी स्थिति में चाहिए कि वह अखबार और मोबाइल तथा टीवी की भी दुकान खोल कर रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए मोबाइल खरीद सकें ; अखबार खरीद सकें या अपना टीवी मरम्मत करा सकें। इसके साथ-साथ यह भी जरूरी है कि सरकार इसके लिए निशुल्क व्यवस्था कराए। वे लोगों के लिए विभिन्न मोबाइल कंपनियों को ऐसा दिशा निर्देश दे कि आम आदमी जो गरीब है तथा जिनके पास साधन का अभाव है वह फ्री में अपना मोबाइल रिचार्ज कर सके अथवा हरेक कंपनियों को यह भी जरूरी है कि वह हरेक कंपनियों को यह निर्देश कर दें कि आधार के अनुसार जिनके मोबाइल नंबर हैं उन लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति का मुआयना करके उन्हें मोबाइल बातचीत करने तथा इंटरनेट की सुविधाओं को अपनाने के लिए फ्री में व्यवस्था कर दे।

पंडित विनय कुमार 

(हिन्दी शिक्षक )
शीतला नगर
रोड नंबर 6
पोस्ट- गुलजार बाग 
अगमकुआँ 
पटना 
बिहार 
पिन- 800007
मोबाइल- 9334504100
7991156839